Popup Image
Advertisement

4.48 लाख से लेकर 1.28 करोड़ रु. तक मिला मुआवजा

सिंहस्थ की तैयारी : लैंडपुलिंग का विरोध करने वाले किसानों ने दी अब जमीन

Advertisement

सांसद एवं यूडीए अध्यक्ष ने बांटे चेक

उज्जैन। करीब साल भर पहले तक सिंहस्थ क्षेत्र में सरकार की लैंडपुलिंग योजना का विरोध करने वाले किसानों ने गाइडलाइन बढऩे के बाद सरकारी काम के लिए अपनी जमीन देनी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में सिंहस्थ क्षेत्र में बनने वाली 50 किलोमीटर लंबी सड़क में निजी जमीन देने वाले 32 किसानों को 15.83 करोड़ रुपए की राशि के चेक दिए गए। इन किसानों को 4.48 लाख रुपए से लेकर 1.28 करोड़ रुपए तक मुआवजा मिलाहै। किसानों में आंग्रे परिवार के मानाजी भी शामिल हैं,उन्हें 96 .69 लाख रुपए मिले हैं।

Advertisement

दरअसल, इस साल से ही सिंहस्थ क्षेत्र में आने वाले गांवों और शहरी जमीन की गाइडलाइन में इजाफा किया गया है। यह 80 लाख रुपए बीघा हो गई है। सरकार ने भी शहरी क्षेत्र में 2 और ग्रामीण क्षेत्र में गाइडलाइन का 4 गुना मुआवजा देना तय किया है। ऐसे में मुआवजा रकम काफी बढ़ गई है। अच्छी राशि मिलने से किसान खुशी-खुशी अपनी जमीन दे रहे हैं।

भाजपा नेताओं ने सौंपे चेक

Advertisement

मंगलवार को चेक वितरण समारोह आयोजित किया गया। यूडीए अध्यक्ष डॉ. रवि सोलंकी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में सांसद अनिल फिरोजिया, राज्यसभा सदस्य बालयोगी उमेशनाथ, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, निगम सभापति कलावती यादव, भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने उपस्थिति दर्ज कराई। इन्होंने 32 किसानों को 15.83 करोड़ की राशि के चेक दिए।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें