Advertisement

देवास का चोर उज्जैन में चुरा रहा था बाइक, पकड़ाया

अक्षरविश्व न्यूज | उज्जैन। माधवनगर पुलिस ने शातिर वाहन चोर को पकड़ा है जो देवास का रहने वाला है और उज्जैन में वाहनों की चोरी कर रहा था। उसके पास से 4 बाइक भी बरामद की गई है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर लिया है और चोरी की अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

Advertisement

माधवनगर पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम सचिन पिता कमल झांझा (29 ) निवासी ग्राम रुलकी, देवास है। पूछताछ में उसने योजनाबद्ध तरीके से चोरी करना कबूला है। उसके निशानदेही पर पुलिस ने तीन बत्ती चौराहे से चुराई बाइक क्रमांक एमपी 13 डीयू 4198, देसाईनगर से चुराई बाइक क्र. एमपी 13 जेडजे 3128, मक्सी रोड स्थित गोपालपुरा से चुराई बाइक क्र. एमपी 13 जेडसी 2908 और एक अन्य बाइक क्रमांक एमपी 13 जेडए 2659 बरामद की है। चारों वाहन पूर्व में दर्ज प्रकरणों से संबंधित हैं।

पुलिस ने कहा-डबल लॉक करें बाइक

Advertisement

पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि अपने वाहनों को जहां भी पार्क करें डबल लॉक का प्रयोग करें।

सार्वजनिक या कम रोशनी वाले क्षेत्रों में वाहन खड़ा करने से बचें।

Advertisement

किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल डायल 100/112या फिर निकटतम थाने पर दें।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें