तीन जगह की पटाखा दुकानों की लॉटरी खुली, 148 शॉप लगेंगी

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। दिवाली नजदीक है और पटाखा दुकानों की तैयारी शुरू हो गई है। शनिवार को सामाजिक न्याय परिसर, कार्तिक मेला मैदान और नगरनिगम परिसर में लगने वाली 148 दुकानों का लॉटरी के माध्यम से आवंटन किया गया।
Advertisement
नगरनिगम मुख्यालय में शनिवार को पटाखा दुकानों की नीलामी के कारण काफी हलचल थी। राजस्व समिति प्रभारी रजत मेहता की उपस्थिति में लॉटरी निकालने की प्रक्रिया अफसरों ने पूरी की। लॉटरी
दीपावली पर्व पर लगने वाली अस्थाई पटाखा दुकानों का आवंटन लाइसेंस धारी पटाखा व्यवसायियों को लॉटरी के माध्यम से शनिवार को नगर निगम मुख्यालय परिसर में किया गया।
Advertisement
कहां कितनी दुकान
सामाजिक न्याय परिसर- 75
Advertisement
निगम मुख्यालय के पीछे – 50
कार्तिक मेला प्रांगण- 23









