Popup Image
Advertisement

रहवासी कॉलोनी के मकान में छुपाए थे 10 लाख के पटाखे, 21 कार्टन जब्त

चंद्रतारा कॉलोनी में दबिश, 87 प्रकार के पटाखे मिले, मकान मालिक गिरफ्तार

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज देवास। दीपावली से पहले रहवासी क्षेत्रों में पटाखों के अवैध भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। मंगलवार रात को चंद्र तारा कॉलोनी स्थित मकान में दबिश देकर प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने 10 लाख रुपए से अधिक कीमत के पटाखे जब्त किए। मकान से 87 प्रकार के पटाखों के 21 कार्टन मिले। मामले में मकान निवासी रजत अग्रवाल (34) को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 4 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चंद्र तारा कॉलोनी के मकान नंबर 281 में अवैध रूप से विस्फोटक सामग्री का भंडारण किया जा रहा है। सूचना पर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट और थाना प्रभारी की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी। तलाशी के दौरान मकान से विभिन्न प्रकार के 21 कार्टन पटाखे मिले, जिनकी अनुमानित कीमत 10 लाख 558 रुपए बताई गई है। टीम ने पटाखे जब्त कर आरोपी रजत अग्रवाल को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण में बीएनएस की धारा और विस्फोटक अधिनियम की धारा के तहत कार्रवाई की है। मामले में विवेचना जारी है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें