Advertisement

जेल में बंद बदमाश की धमकी से घबराकर किसान ने जहर खाया

अक्षरविश्व न्यूजउज्जैन। आदतन बदमाश द्वारा मनमाने दामों पर जमीन खरीदने के लिए धमकाने से परेशान एक किसान ने शनिवार रात को जहर खा लिया। किसान की हालत अभी स्थिर है।

Advertisement

चरक अस्पताल मेें इलाज करा रहे बालौदा सांवेर निवासी किशोर पिता रामेश्वर उम्र 30 वर्ष ने बताया कि उसकी ७ बीघा जमीन पंथपिपलई के पास बिछाखेड़ी में है। जिसका वर्तमान में 50 लाख रुपए प्रति बीघा का भाव है। पंथपिपलई का एक आदतन बदमाश मांगू पटेल उसे 15 लाख रुपए बीघा के भाव से जमीन बेचने के लिए धमका रहा है।

मांगू पटेल इन दिनों जानलेवा हमले के मामले में जेल में बंद है। जेल से वह अपने साथी लाखन सिंह  के जरिए उन्हें धमकी दे रहा है। इसके लिए इन्होंने एक फर्जी कागजात भी तैयार कर लिए हैं। शनिवार को फिर इन्होंने धमकी दी, जिस कारण किशोर शनिवार रात करीब 11 बजे जहर खाकर चामुंडा माता मंदिर पर बैठ गया। उसकी हालत बिगड़ती देख लोगों ने एंबुलेंस की मदद से उसे चरक अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। देवासगेट पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें