Advertisement

अभ्युदयपुरम में श्री देवसूर तपागच्छ संघ का महाधिवेशन

20 अप्रैल को इंदौर में होगा शपथ समारोह

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूजउज्जैन। मालव मार्तंड डॉ. मुक्तिसागर सूरीश्वरजी की निश्रा और मार्गदर्शन में अभ्युदयपुरम में देवसूर तपागच्छ श्री संघ का महा अधिवेशन हुआ।
इसमें इंदौर, उज्जैन, देवास, नीमच, नागदा, कानून, बडऩगर, बाजना, बड़ौद, रुनिजा, गौतमपुरा, देपालपुर, मांगल्या, झारडा, महिदपुर आदि कई संघों से महानुभाव आए। आचार्यश्री ने देवसूर तपागच्ड के संगठन की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की और सभी ने अपने- अपने हृदयोगद्गार व्यक्त किए। आचार्यश्री ने इंदौर के डॉ. प्रकाश बंगानी को अध्यक्ष, पुण्यपाल सुराणा को कार्याध्यक्ष, यशवंत जैन को महासचिव, कैलाश नाहर को प्रांतीय संयोजक के रूप में कार्यकारिणी की घोषणा की।

कार्यकारिणी में शेखर गेलड़ा, प्रीतेश ओस्तवाल, सोमिल कोठारी सहित उज्जैन से गौतमचंद धींग एवं अनिल ताजपुरवाला के नाम शामिल किए गए। अभ्युदयपुरम ट्रस्ट मंडल के विजय सुराणा, सुभाष दुग्गड़, संजय संघवी, प्रियेश जैन, विमल मेहता, ब्रजेश जैन, चिराग बाठिया, धर्मेंद्र तरवेचा ने सभी का बहुमान किया। आभार संजय जैन ने माना। आचार्यश्री ने घोषणा की कि चार महीने बाद 20 अप्रैल को इंदौर में महाधिवेशन आयोजित होगा। इसमें सभी पदाधिकारियों की औपचारिक घोषणा के साथ शपथ समारोह होगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें