Advertisement

अलखधाम साईं मंदिर में कल मनाई जाएगी महाशिवरात्रि

महादेव का होगा अद्भुत श्रृंगार, प्रसादी बंटेगी

 

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन सद्गुरु श्री सांई बाबा मंदिर अलखधाम कॉलोनी में 8 मार्च को महाशिवरात्रि महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। ट्रस्टी ओम बंसल, प्रबंधक चंद्रप्रकाश शर्मा ने बताया कि महाशिवरात्रि पर शुक्रवार प्रात: 6 बजे से महादेव का अभिषेक एवं पूजन किया जाएगा तत्पश्चात सुबह 8 बजे आरती होगी। इसके बाद फरियाली खिचड़ी का वितरण होगा।

सभी भक्त प्रात: 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक भगवान महादेव को जल चढ़ा सकेंगे। दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक बाबा का श्रृंगार होगा। शाम को 7.30 बजे महाआरती होगी। तत्पश्चात फरियाली साबूदाने की खीर का वितरण होगा। साईं भक्त रमेश परवाल, हेमेन्द्र खंडेलवाल, अनूप सिंघल ़, मोहनलाल शाह, प्रेम यादव, मनोज मिश्र, एडवोकेट आरसी परिहार, विशाल माहेश्वरी, प्रो. रेखा गुप्ता ने सभी भक्तजनों से दर्शन कर उत्सव में शामिल होने का अनुरोध किया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें