मध्‍य प्रदेश समेत 7 राज्यों में हीटवेव का रेड अलर्ट

By AV NEWS 1

मध्‍य प्रदेश : बुधवार को नौतपा का पांचवां दिन है। मंगलवार को राजस्थान का चुरू में देश में सबसे ज्यादा 50.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इससे पहले राजस्थान का फलोदी लगातार तीन दिन देश का सबसे गर्म शहर रहा था। यहां शनिवार को 50°, रविवार को 51° और सोमवार को 49.4° तापमान रिकॉर्ड किया गया था।

मंगलवार को यहां 49° तापमान रहा।मंगलवार को राजस्थान में गर्मी से 16 लोगों की मौत हो गई। राज्य में गर्मी से मरने वालों की संख्या 51 हो गई है। बिहार में बुधवार को गर्मी के कारण 4 जिलों बेगुसराय, शेखपुरा, सिवान और भागलपुर में अलग-अलग स्कूलों में 40 बच्चे बेहोश होकर गिर पड़े।मंगलवार को राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली समेत 12 राज्यों की 78 जगहों का तापमान 45 डिग्री या उससे ज्यादा दर्ज किया गया।

 

Share This Article