शपथ विधि समारोह 30 मार्च को

उज्जैन। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन का शपथ विधि समारोह 30 मार्च को उज्जैन में आयोजित होगा। जिसमें राष्ट्रीय अतिरिक्त महासचिव के रूप में उज्जैन के प्रदीप झांझरी शपथ लेंगे। भारतवर्ष की दिगंबर जैन समाज की सर्वश्रेष्ठ सक्रिय संस्था ‘दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन’ अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित हो चुकी है। देश विदेश में 350 से अधिक ग्रुप एवं 35000 दंपति सदस्यों के साथ भारत की सबसे बड़ी संस्था है।

गुमटी व्यापारियों ने प्रदर्शन किया
उज्जैन। एमआईसी की बैठक में हरसिद्धि मंदिर चौराहा, छत्रीचोक व टावर चौक पर ठेला गुमटी को अतिक्रमण बताकर हटाने के संबंध में मनमाने ढंग से प्रस्ताव पारित करने के विरोध में हाथ ठेला एवं फुटपाथ व्यापारी संघ महाकाल ने नगर निगम के बाहर धरना प्रदर्शन किया। यह जानकारी संजय चौहान ने दी।
फाग उत्सव मनाया
उज्जैन। महिला युवा मंच सत्संग समिति उज्जैन का फाग उत्सव मनाया गया। श्री हितेश्वर महादेव मंदिर परिसर में चरण दास की भजन संध्या का भक्तों ने आनंद लिया एवं फूलों की होली खेली गई। भगवान श्री हितेश्वर महादेव की आरती पूजा अभिषेक कर विशेष श्रृंगार किया गया। मध्य प्रदेश माली समाज के अध्यक्ष नियुक्त हुए सोनू गेहलोत का सम्मान किया गया।
एकल कला प्रदर्शनी
उज्जैन। कालिदास अकादमी में 27 मार्च को शाम 5:30 बजे प्रसिद्ध कलाकार अनूप श्रीवास्तव की एकल कला प्रदर्शनी ‘रंग अध्यात्म’ का शुभारंभ होगा। यह प्रदर्शनी 28 से 30 मार्च तक चलेगी, जिसमें कला प्रेमी प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक इस अनूठी कला यात्रा का अनुभव ले सकते हैं। मुख्य अतिथि कलेक्टर नीरज कुमार सिंह होंगे। विशिष्ट अतिथ महामंडलेश्वर डॉ. नरसिंहदास चतुर्भुज राम मंदिर मांडू उपस्थित होंगे।









