Advertisement

कराते की परीक्षा उत्तीर्ण कर ऋतु बनी ब्लैक बेल्ट सेकंड डॉन

उज्जैन। ब्लैक बेल्ट 7वीं डॉन डब्लू. के. एफ. के तत्वावधान में जनजातीय कार्य विभाग मप्र द्वारा प्रदेश की शिक्षण संस्थाओं सहित विशिष्ट आवासीय विद्यालयों में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण एवं विभागीय कराते कार्य योजना के साथ ब्लैक बेल्ट डिग्री कराते परीक्षा बेल्ट ग्रेडिंग सम्पन्न कराई गईं। जिसमें उज्जैन सम्भाग की ऋतु परमार कराते की विधा में ब्लैक बेल्ट सेकंड डॉन डिग्री की परीक्षा उत्तीर्ण कर उज्जैन की पहली ब्लैक बेल्ट सेकंड डॉन बनी।

Advertisement

पीएचई विभाग में दैनिक वेतन भोगी मुकेश परमार की पुत्री ऋतु परमार इंटरनेशनल प्लेयर के साथ-साथ नेशनल जज़ एंड रेफरी भी है। बालिका का उत्साहवर्धन करने के लिए परिजनों द्वारा फूल माला के साथ स्वागत किया गया। राजेन्द्रसिंह तोमर राज्य नोडल अधिकारी, जिला/संभागीय कराते प्रमुख कोच सेंसई डीआर कवरेती एवं स्टॉफ ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें