Advertisement

घर में ही दस हजार रुपए की घूस लेते पकड़ा गया सचिव

मुख्यमंत्री आवास की दूसरी किश्त जारी करने के एवज में मांगी थी रिश्वत

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। मुख्यमंत्री आवास की दूसरी किश्त जारी करने के लिए 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगने वाले सचिव को लोकायुक्त ने उसके ही घर से गिरफ्तार किया है।

मामला महिदपुर विकासखंड की जगोटी ग्राम पंचायत का है। यहां की निवासी कंचनबाई को सरकारी योजना में मुख्यमंत्री आवास स्वीकृत हुआ था। इसके तहत कंचनबाई को २५ हजार रुपए की पहली किस्त भी मिल गई थी। 40हजार की दूसरी किश्त ६ जून को जारी होनी थी लेकिन सचिव दिलीप शर्मा ने इसके लिए १० हजार रुपए की रिश्वत मांगी।

Advertisement

कंचनबाई के नाती अशोक डाबी को इसका पता चला तो उसने लोकायुक्त उज्जैन में शिकायत की। टीम ने वायस रिकॉर्डिंग करवाई तो उसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। ऐसे में ट्रैप टीम को तैयार किया। सचिव ने अशोक को १० हजार रुपए लेकर अपने महुडीपुरा स्थित आवास पर बुलाया था। मंगलवार को अशोक महुडीपुरा पहुंचा और रिश्वत की रकम देने के बाद लोकायुक्त टीम को इशारा कर दिया। टीम ने दिलीप को घेरकर पकड़ा तो उसके पास से १० हजार रुपए बरामद हुए। लोकायुक्त ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें