बस स्टैंड से पुलिस को देख भागने लगा सट्टेबाज, घेराबंदी कर पकड़ा

रजिस्टर मेें मिला 3.45 लाख रुपए का हिसाब

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। उज्जैन जिले की बडऩगर तहसील के ग्राम मौलाना स्थित बस स्टैंड से पुलिस को देख रहे सट्टेबाज को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ बडऩगर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक मुखबिर ने सूचना दी थी कि मौलाना बस स्टैंड पर एक व्यक्ति सट्टा अंक लिख रहा है। इसके बाद टीआई अशोक पाटीदार और टीम वहां पहुंची जिन्हें देख शख्स भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम रमेशचंद्र पिता नाथूलाल सोलंकी (58) निवासी मौलाना बताया। उसके पास से रजिस्टर पेन और 780 रुपए नकदी जब्त की गई। रजिस्टर में पुलिस को 3 लाख 45 हजार 675 रुपए का हिसाब मिला है। उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। जांच में पता चला कि पूर्व में भी उसके खिलाफ सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज है।









