Advertisement

गुजरात के श्रद्धालु की संदिग्ध मौत

उज्जैन। गुजरात के बनासकांठा के रहने वाले श्रद्धालु की शुक्रवार सुबह संदिग्ध मौत हो गई। उन्हें साथी चरक अस्पताल लेकर पहुंचे थे। मृतक का नाम चंदू पिता मेवाजी ठाकुर (50) निवासी ग्राम ताना जिला बनासकांठा है। साथी गणपत गिरी ने बताया कि ६ दोस्त महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन आए थे। गणगौर दरवाजा के समीप कार्तिक चौक स्थित आंजना धर्मशाला में ठहरे थे। शुक्रवार सुबह चंदू उठा और नहाया। इसके बाद अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और मुंह से झाग निकला। उसे 108 की मदद से चरक लेकर पहुंचे जहां कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। डॉक्टर ने बताया कि संभवत: हार्टअटैक से मौत हुई है। इसके बाद शव को पीएम के लिए भिजवाया गया।

Advertisement

बीमार वृद्ध की मौत
उज्जैन। उत्तरप्रदेश के वृद्ध की गुरुवार को छुमछुम बाबा के यहां मौत हो गई। वह काफी समय से बीमार थे। मृतक का नाम नवल सिंह पिता देवी सिंह निवासी जालौन (यूपी) है। परिजनों ने बताया कि नवल सिंह को पैरालिसिस था। वह काफी बीमार थे। उन्हें लेकर झाड़-फूंक करवाने जावरा लेकर जा रहे थे लेकिन किसी के बताने पर उज्जैन में छुमछुम बाबा की दरगाह पर झाडफ़ूंक के लिए पहुंचे जहां उसकी मौत हो गई। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें