Advertisement

एक महीने बाद भी नहीं सुधर पाई पाण्ड्याखेड़ी ब्रिज पर गड्ढों की हालत

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। मक्सी रोड एवं आगर रोड को जोडऩे वाले एमआर-5 पर पाण्ड्याखेड़ी पर सिंहस्थ 2016 के दौरान ब्रिज का निर्माण करवाया गया था। प्रतिवर्ष बारिश के मौसम में ब्रिज पर कई गड्ढे हो जाते हंै, जिससे वाहन चालकों को दुर्घटनाग्रस्त होने का भय बना रहता है।

Advertisement

इस वर्ष एक महीने पहले पाण्ड्या खेड़ी ब्रिज पर कई गड्ढे हो गए। इसके अलावा ब्रिज के ढलान पर दोनों ओर सडक़ पर से चूरी निकलकर बिखर रही है, जिससे दोपहिया वाहन चालकों को फिसलकर गिरने का डर रहता है। पूर्व में ब्रिज पर जब गड्ढे हो गए तो उसके बाद गड्ढों की मरम्मत करते हुए भराव कर दिया गया था। लेकिन इस बार एक महीना होने के बावजूद पाण्ड्याखेड़ी ब्रिज की कोई सुध नहीं ली जा रही है।

रात में रहता है उजाला
पाण्ड्याखेड़ी ब्रिज पर रात के समय स्ट्रीट लाइटें चालू रहती है, इससे रात के समय वाहन चालकों को गड्ढे नजर आते हैं। यदि किसी रात में स्ट्रीट लाइटें बंद हो गई तो अंधेरा होने से वाहन चालक गिरकर घायल हो सकते हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें