Advertisement

युवक ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान हुई मौत

उज्जैन। ग्राम ढाबला राजपूत के रहने वाले युवक ने अज्ञात कारणों के चलते सल्फास खा लिया। तबीयत बिगडऩे पर परिजन उसे लेकर उज्जैन पहुंचे और निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां इलाज के दौरान बीती रात उसकी मौत हो गई। बुधवार सुबह पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Advertisement

मृतक का नाम कबीर सिंह पिता मोहनलाल (21) निवासी ढाबला राजपूत है। सोमवार को उसने घर के बाहर अज्ञात कारणों के चलते सल्फास खा लिया था। तबीयत बिगडऩे पर परिजनों ने उसे उज्जैन के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया था जहां मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात करीब 12 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों का कहना है कि वह तीन-चार दिनों से तनाव में थे। वह ऐसा जानलेवा कदम उठा लेगा, इसकी उम्मीद नहीं थी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें