Advertisement

अभिनेत्री तमन्ना भाटिया भस्म आरती में शामिल

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। अपनी अदाकारी से साउथ और बॉलीवुड इंडस्ट्री में खास पहचान बनाने वाली मशहूर अभिनेत्री तमन्ना भाटिया मंगलवार तड़के श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं और भस्म आरती में शामिल हुईं।

Advertisement

तड़के करीब 3 बजे मंदिर पहुंचीं तमन्ना भाटिया महाकाल मंदिर पहुंची। इस दौरान वे पारंपरिक परिवेश में मस्तक पर चंदन का त्रिपुंड लगाए पूरी तरह शिव भक्ति में लीन नजर आईं। आरती के बाद उन्होंने विधिवत नंदीजी का पूजन-अभिषेक किया और परंपरा अनुसार नंदी के कान में अपनी मनोकामना कही।

बिना बुलावे कोई नहीं आता

Advertisement

दर्शन के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए तमन्ना ने अपनी ने कहा आज भगवान ने मुझे बुलाया था, क्योंकि बाबा महाकाल के बुलावे के बिना कोई भक्त यहां नहीं आ सकता। आज जो आरती देखने को मिली, उसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती। यहां बैठकर जो असीम ऊर्जा महसूस होती है, वह अद्भुत है। हजारों लोगों का एक साथ बैठकर आरती देखना एक ऐसा दृश्य है जो कहीं और देखने को नहीं मिलता। मंदिर परिसर में अभिनेत्री की मौजूदगी की खबर मिलते ही श्रद्धालुओं में उनकी एक झलक पाने के लिए भारी उत्साह देखा गया। सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर प्रशासन द्वारा भस्म आरती के दौरान पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

 

Advertisement
View this post on Instagram

 

A post shared by aksharvishwaujjain (@aksharvishwaujjain)

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें