Popup Image
Advertisement

डंपर की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध की मौत

आगर-मालवा। जिला मुख्यालय के नेशनल हाइवे पर पालखेड़ी के समीप डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर 2 लोग सवार थे, जिसमें से एक की मौत हो गई, दूसरा व्यक्ति घायल है। उसका जिला चिकित्सालय में उपचार किया जा रहा है।

Advertisement

जिला चिकित्सालय स्थित पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई आरएस पवार ने बताया कि रविवार को उज्जैन मार्ग पर पालखेड़ी की ओर जा रहे बाइक सवारों को डंपन ने टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक पर सवार कन्हैयालाल पिता बापू मालवीय (60) निवासी पालखेड़ी की मौत हो गई। वहीं बाइक सवार गणपत पिता बापू मालवीय गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक का सुबह जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम किया गया। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें