Advertisement

भगवान महाकाल के दर्शन कर चौथे दिन यात्रा का शुभारंभ, कांग्रेस नेता भाटी करवा रहे नि:शुल्क यात्रा

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन: सावन में 19 साल बाद आए अधिकमास में कांग्रेस नेता अशोक भाटी शिव भक्तों और पितृ शक्तियों को चौरासी महादेव, नौ नारायण, सप्त सागर की यात्रा करा रहे हैं। यात्रा के चौथे दिन यात्रियों ने भगवान महाकाल के दर्शन करके यात्रा का शुभारंभ किया गया। यात्रियों के साथ तराना से कांग्रेस विधायक महेश परमार भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि चौरासी महादेव की यात्रा से जीवन के अनेक कष्टों का नाश हो जाता है।

 

Advertisement

यह सौभाग्य जिसे भी मिलता है उसे स्वयं का धन्य मानना चाहिए। यात्रा में शामिल भक्तों को सुबह का नाश्ता, दोपहर का भोजन भी कराया गया। नि:शुल्क यात्रा का संकल्प भाटी ने लिया है। इस यात्रा में उनकी प्रेरणा से करीब 2275 से ज्यादा यात्री शामिल हो गए हैं। विधायक परमार और यात्रियों का स्वागत अंबाराम उस्ताद, रवि माली, भरत सांखला ने किया। यात्रा में विनोद यादव, सुरेंद्र काबरा, कुंदन माली, हरीश माली, माखन मालवीय, दीपक अग्रवाल, शिव मालवीय, अजय उपाध्याय, अनोखीलाल खांडेगर, अजय छाबड़ा, राजा ठाकुर, नारायण बैरागी, मनीष गौसर आदि मौजूद थे। जानकारी यात्रा संयोजक दयाराम नवरंग ने दी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें