Advertisement

राजस्थान ने मारी बाज़ी, SRH बाहर, क्वालिफायर-2 में गुजरात से टक्कर तय

राजस्थान रॉयल्स ने एक रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रनों से हराकर क्वालिफायर-2 में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब टीम का अगला मुकाबला 29 मई, शुक्रवार को गुजरात टाइटंस से होगा। यह मैच करो या मरो की स्थिति वाला माना जा रहा है, जिसमें जीतने वाली टीम फाइनल में प्रवेश करेगी और 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेगी।

Advertisement

मुल्लांपुर में खेले गए इस अहम मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की टीम ने दमदार प्रदर्शन किया। वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल की विस्फोटक पारियों ने टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचा दिया। वैभव ने मात्र 29 गेंदों में 97 रन की धमाकेदार पारी खेली, जिसमें 12 छक्के और 5 चौके शामिल रहे। वहीं ध्रुव जुरेल ने 21 गेंदों में 50 रन बनाकर अहम योगदान दिया।

सलामी जोड़ी ने राजस्थान को तेज शुरुआत दिलाई और 48 गेंदों में 125 रन जोड़ दिए। हालांकि 137 रन के स्कोर तक दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए, लेकिन इसके बाद कप्तान रियान पराग और ध्रुव जुरेल ने मोर्चा संभालते हुए तेज रन गति बनाए रखी। मध्यक्रम में डोनोवन फरेरा और रवींद्र जडेजा ने भी उपयोगी योगदान दिया।

Advertisement

राजस्थान ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 243 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। विपक्षी गेंदबाजी में प्रफुल हिंगे सबसे सफल रहे, जिन्होंने तीन विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा अन्य गेंदबाजों को भी एक-एक सफलता मिली।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम को पहले ही ओवरों में झटका लग गया। अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए। हालांकि ईशान किशन और ट्रेविस हेड ने कुछ देर के लिए पारी को संभालते हुए तेज साझेदारी की, लेकिन जल्द ही विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया।

Advertisement

हैदराबाद ने 6.5 ओवर में ही अपने पांच विकेट गंवा दिए और टीम दबाव में आ गई। मिडिल ऑर्डर में नीतीश रेड्डी और सलिल अरोड़ा ने संघर्ष जरूर किया, लेकिन बड़ा लक्ष्य हासिल करना संभव नहीं हो सका। पूरी टीम 19.2 ओवर में 196 रन पर सिमट गई।

राजस्थान की गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट झटके, जबकि अन्य गेंदबाजों ने भी अहम मौकों पर विकेट निकालकर टीम की जीत सुनिश्चित की।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें