Popup Image
Advertisement

सीएम ने ली संभागीय बैठक, उज्जैन में होगी कैबिनेट

पहले अफसरों से चर्चा फिर जनप्रतिनिधियों के साथ मीटिंग

Advertisement

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को जिला मुख्यालय उज्जैन पर संभागीय बैठक ली और जरूरी निर्देश दिए। इसके बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ मीटिंग की। उज्जैन विकास की योजनाओं पर उन्होंने मंथन किया। उज्जैन में कैबिनेट मीटिंग करने की घोषणा सीएम शनिवार रात ही भरे मंच से कर चुके हैं। प्रदेश के अन्य तीर्थ क्षेत्रों में भी कैबिनेट हो सकती है।

सीएम डॉ. यादव एक्टिव मोड में आ गए हैं। रविवार सुबह 10. 30 बजे उन्होंने प्रशासनिक संकुल हॉल में संभाग के सभी कलेक्टर, कमिश्नर और पुलिस अधिकारियों के साथ उज्जैन विकास की योजनाओं पर चर्चा की। 2028 में सिंहस्थ का आयोजन भी होगा। इसके मद्देनजर सरकार अभी से सजग हो गई है। बैठक में सीएम ने सभी अधिकारियों से विकास की योजनाएं मांगी।

Advertisement

कैबिनेट मीटिंग की तारीख जल्द होगी तय

सीएम डॉ. यादव उज्जैन में कैबिनेट की मीटिंग आयोजित करने की घोषणा कर चुके हैं। भोपाल स्थित सूत्रों के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। जल्द ही तारीख तय कर इसे सार्वजनिक किया जाएगा। सीएम डॉ. यादव ने मकर संक्रांति के आसपास इसे आयोजित करने का संकेत दिया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें