स्लोवाकिया में पीएम मोदी का ब्रेड-नमक से स्वागत

नई दिल्ली/पेरिस/ब्रातिस्लावा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो देशों के दौरे के दूसरे फेज में स्लोवाकिया पहुंच गए हैं। यहां उनका स्वागत ब्रेड-नमक से किया गया। स्लोवाकिया के मंत्री जुराय ब्लानार ने मोदी को पारंपरिक स्लोवाक रीति से ब्रेड और नमक भेंट किया गया, जिसे यहां आतिथ्य, सम्मान और सद्भावना का प्रतीक माना जाता है।
Advertisement
मोदी ने एयरपोर्ट पर स्लोवाकिया में मौजूद भारतीयों से भी मुलाकात की। स्लोवाकिया 1993 में आजाद हुआ था। उसके 33 साल के इतिहास में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली यात्रा है। मोदी आज स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी और प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको से मुलाकात करेंगे।
Advertisement









