Advertisement

इंदौर के युवक-युवती के शव नर्मदा नदी की नहर में मिले

इंदौर के कालानी नगर निवासी प्रेमी जोड़े ने नर्मदा नदी की नहर में कूदकर जान दे दी। दोनों के शव खरगोन जिले के बड़वाह के पास एक नहर में मिले हैं। पुलिस फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लगा सकी है। इंदौर से 62 किमी दूर आए प्रेमी युगल ने बाइक से उतर कर पहले हाथ बांध लिए और नहर में छलांग लगा दी।

 

Advertisement

मामला शुक्रवार की रात 8 बजे के आसपास का बताया जा रहा है। शनिवार सुबह बड़वाह-सनावद के बीच एक्वाडक्ट नहर में शव दिखाई देने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। हाईवे पर बाइक खड़ी थी, जिसमें मास्क, मोबाइल और दूसरा सामान मिला है। हालांकि, सुबह 11 बजे तक खंडवा से एफएसएल टीम मौके पर नहीं पहुंच सकी। स्थानीय पुलिस के अनुसार एफएसएल टीम के मौके पर पहुंचने के बाद ही शवों को निकाला जा रहा है।पुलिस के अनुसार मृतक युवक हेमंत चौहान हरदा जिले के गांव गंभीर का है। इंदौर में वह मैकेनिक का काम करता है। युवक के परिजन ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत इंदौर के एरोड्रम थाने में भी की थी। इधर, युवती के शव की पहचान नहीं हो सकी है। युवक के परिजन मौके पर पहुंच गए हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें