इंदौर शहर की 531 कॉलोनियों का प्रॉपर्टी TAX बढ़ाया

By AV NEWS

इंदौर। नगर निगम ने शहर की 531 कालोनियों के रेट जोन में बदलाव लागू कर दिया है। इन कालोनियों के संपत्तिकर और कचरा शुल्क में 10 प्रतिशत से लेकर 30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई है। इन कालोनियों के रहवासियों को बढ़ा हुआ शुल्क वर्ष-2024-25 से ही देना होगा। नई दरों को नगर पालिका के ई-पोर्टल पर अपडेट कर दिया गया है। कांग्रेस इस शुल्क बढ़ोतरी के विरोध में उतर आई है।

इंदौर मेें इलाकों को अलग-अलग रेड जोन में रखा गया है और उसके हिसाब से प्राॅपर्टी टैक्स नगर निगम वसूलता है। एक से लेकर पांच तक अलग-अलग जोनों में शहर की 2210 काॅलोनियों को रखा गया है। एक नंबर रेट जोन मेें शहर के पाॅश इलाके शामिल है, जबकि रेड जोन पांच मेें शहर की बस्तियां, पुराने मोहल्ले अौर निम्न वर्ग के लिए बनी काॅलोनियां शामिल है।

नगर निगम ने इंदौर में 531 काॅलोनियों के रेट जोन बदले है। इनमें सुदामा नगर, सुखदेव नगर, अाशीष नगर, एरोड्रम क्षेत्र, निपानिया क्षेत्र, लसुडि़या क्षेत्र, अन्नपूर्णा, उषा नगर, श्रमिक क्षेत्र सहित अन्य इलाके शामिल है।

Share This Article