Advertisement

उमा महेश पैनल का रहा दबदबा, 41 उम्मीदवार जीते

माहेश्वरी समाज चुनाव : 19 घंटे तक चली मतगणना, शाम 4 बजे घोषित हुए नतीजे

 

Advertisement

माहेश्वरी पैनल के 30 उम्मीदवारों ने बनाई जगह, अब सभी मिलकर बनाएंगे कार्यकारिणी

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। अंकपात मार्ग स्थित महेश धाम में श्री माहेश्वरी महासभा की कार्यकारिणी के 71 सदस्यों के चुनाव की मतगणना में काफी मशक्कत करनी पड़ी। रविवार रात 8 बजे से शुरू हुई काउटिंग सोमवार दोपहर 3 बजे पूरी हुई। कार्यकारिणी चुनाव में उमा-महेश पैनल का दबदबा रहा। पैनल के 41 प्रत्याशी चुने गए। प्रतिद्वंदी माहेश्वरी पैनल से 30 सदस्य चुने गए। अब यह सभी मिलकर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव और कोषाध्यक्ष का चुनाव करेंगे।

Advertisement

दरअसल शहर की दो थोक के चुनाव के बजाय इस बार अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के निर्देशनानुसार चुनाव कराए गए। ७९७ वोटर में से ६३१ ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। चूंकि कार्यकारिणी के ७१ सदस्यों का चयन करना था, ऐसे में ६६ वोटरों ज्यादा और कम प्रत्याशियों के नाम पर टिक लगा दिया,इस वजह से उनका वोट निरस्त कर दिया गया। उमा महेश पैनल ने 71 प्रत्याशी उतारे थे तो माहेश्वरी पैनल ने 68। 139 उम्मीदवारों के बीच उमा महेश पैनल के 41 उम्मीदवार तो माहेश्वरी पैनल के 30 प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। उमा-महेश पैनल के संजय लड्ढा ने बताया कि समाज ने बदलाव की दिशा में कदम बढ़ाते हुए युवाओं को नेतृत्व सौंपा है। सभी समाज की एकता और विकास के लिए कार्य करेंगे और बेहतर परिणाम देने का प्रयास करेंगे। सामाजिक संगठनों ने विजयी पैनल को शुभकामनाएं दीं। शीघ्र ही उज्जैन नगर माहेश्वरी समाज की कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।
प्रत्याशी और उन्हें

मिले मत () में
अतुल देवपुरा (३८७), लक्ष्मीनारायण मूंदड़ा (३६१), कैलाशनारायण राठी (३५९), लक्ष्मीनिवास झंवर (३५१), श्याम पलोड़ (३४८), ओमप्रकाश काबरा (३४६), संजय लड्डा (३४३), कैलाश डागा (३४०), रवि भंडारी (३३७), नवीन बाहेती (३३५), दिलीप लोया (३३४), महेश चांडक (३३२), महेशचंद्र लड्डा (३३०), संजय मूंदड़ा (३२८), अरुण भूतड़ा (३२६), पुष्कर बाहेती (३२५), दिनेश लड्ढा (३२५), प्रदीप सोमानी (३२५), भूपेंद्र भूतड़ा (३२४), सौरभ देवपुरा(३२४), रूपनारायण झंवर(३२४), अंबालाल भंसाली (३२०), सुनील बागड़, रमेशचंद्र हेडा (३१८), राकेश काकाणी (३१८), मंगलप्रसाद भट्टड (३१६), प्रमोद जैथलिया, राजेंद्र समदानी (३१५), नरेंद्र लड्ढा (३११), संदीप सारड़ा (३११), वीरेंद्र गट्टानी (३०९), योगेश मंडोरा (३०९), मयूर मूंदड़ा (३०९), गिरीश भट्टड (३०८),

Advertisement

मनसुख झंवर (३०६), प्रकाश काबरा (३०६), गौरव मालपानी (३०६), रमेश भूतड़ा (३०५), संदीप भूतड़ा (३०५), महेश झंवर (३०५), नितिन बाहेती (३०३), लोकेंद्र भूतड़ा (३०३), आदित्य बियाणी (३०३), मोहन पलोड़ (३०३), कोमलचंद भूतड़ा (३०२), प्रकाश चंद सोडानी (३०१), नीलेश भूतड़ा (३००), नवलकिशोर माहेश्वरी (२९८), मयंक आगाल (२९७), रूपकिशोर बजाज (२९७), सचिन बसेर (२९७), नीलेश हेड़ा (२९७), दिनेशचंद डाड (२९५), राजेश पलोड़ (२९५), राकेश चित्तगालिया (२९४), आनंद माहेश्वरी (२९४), घनश्याम भूतड़ा (२९३), नरेंद्र चित्तगालिया (२९३), शैलेंद्र गांधी (२९३), ओमप्रकाश बाहेती (२९२), विशाल लड्डा (२९२), अजय गगरानी (२९१), गोपाल लाखोटिया (२९१), राहुल साबू (२९१), आनंद राठी (२८८), अरुण परवाल (२८६), मनोज बियाणी (२८५), महेंद्र परवाल (२८५), रोहित बियाणी (२८४), अंकुश धुत (२८३), सतीश समदानी (२८२) और कैलाश जैथलिया (२८१)

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें