Popup Image
Advertisement

एनिमेटर संघ ने सौंपा ज्ञापन

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। प्रशासनिक संकुल भवन पर मंगलवार को ग्राम विकास सामाजिक एनिमेटर संघ ने अपनी मांगों को लेकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा।

Advertisement

संघ ने सामाजिक अंकेक्षण कार्य का शेष भुगतान, वित्तीय वर्ष 2025-26 के कार्यों का 100 प्रतिशत भुगतान तथा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए वार्षिक कार्य योजना एवं सामाजिक अंकेक्षण कैलेंडर जारी करने की मांग की है।

प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद सोलंकी ने बताया जिले में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत म.प्र. स्टेट सामाजिक संपरीक्षा समिति, भोपाल द्वारा मनरेगा, आयुष्मान योजना, अनुग्रह सहायता योजना, मिड डे मील एवं राष्ट्रीय पेंशन योजना का अंकेक्षण कार्य जिला पंचायत के माध्यम से वार्षिक कैलेंडर (पूरे वर्ष में लगभग 120 दिवस) के अनुसार कलेक्टर की अनुमति से कराया जाता है। बजट संबंधी कारणों से वित्तीय वर्ष 2024-25 का लगभग 50 प्रतिशत तथा 2025-26 का 100 प्रतिशत भुगतान अब तक लंबित है। संघ ने मांग की है कि लंबित राशि का शीघ्र भुगतान किया जाए।

Advertisement

संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं की गईं, तो आने वाले दिनों में आंदोलन किया जाएगा। शिवराम सिंह राजपूत, जिला अध्यक्ष विनिता सोलंकी, जिला सचिव, प्रदीप सोलंकी, हाकमसिंह पटेल, अर्जुनसिंह डोडिया, बबलूसिंह तंवर, अनीता परमार, शोभा परमार, अनिल सिरोंदिया, अनिल सिसोदिया, अजय फूलवारी, वीरेंद्र, अरविन्द हिरना, दिलीप शर्मा, आदि लोग मौजूद थे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें