Popup Image
Advertisement

ट्रांसपोर्ट कंपनी से निकले दो युवकों को ट्रक ने चपेट में लिया

 इंदौर।मांगलिया टोल नाके के नजदीक शनिवार रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हुआ है।

Advertisement

दोनों अपने एक और साथी के साथ ट्रांसपोर्ट कंपनी से निकलकर सामान खरीदने जा रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम रमेश पिता रंगलाल निवासी छत्तीसगढ़ है। जबकि उसके घायल साथी का नाम गोपी है।

वह भी छत्तीसगढ़ का रहने वाला है। रमेश, गोपी और उनका एक साथी अनिल तीनों एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करते हैं। शनिवार रात काम से छुट्टी होने के बाद तीनों वहां से निकले और पैदल ही सामान खरीदने जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें चपेट में ले लिया।

Advertisement

मौके पर ही रमेश की मौत हो गई थी। गोपी भी घायल हो गया था। हादसे में बाल-बाल बचे अनिल ने अपनी कंपनी मैं फोन कर हादसे की सूचना दी। मौके पर ट्रांसपोर्ट कंपनी के लोग पहुंच गए थे। उन्होंने ही उन्हें अस्पताल पहुंचाया था ट्रक चालक मौके से फरार हो गया था।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें