Advertisement

अमरनाथ यात्रा : MP के 500 से ज्यादा यात्री फंसे

अब नेट इश्यू, संपर्क नहीं कर पा रहे, मप्र के सभी यात्री सुरक्षित

Advertisement

भोपाल। जम्मू-कश्मीर में बादल फटने के बाद मध्यप्रदेश के 500 अमरनाथ यात्री फंस गए हैं। इनमें भोपाल के 150 यात्री शामिल हैं। ये सभी पिछले कई घंटों से वे शेखनाग, पंचतरणी, पहलगांव और बालटाल में रुके हुए हैं। न तो वे आगे बढ़ पा रहे हैं और न ही वापस लौटने दिया जा रहा है। दूसरी ओर, इंटरनेट इश्यू भी बना है। इससे यात्री परिजनों से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं।

भोपाल के अवधपुरी में रहने वाले प्रकाश पाटिल परिवार के साथ अमरनाथ यात्रा पर गए थे। अभी वे पंचतरणी में हैं। उन्होंने बताया, रातभर हालात बहुत खराब रहे। शनिवार दोपहर तक बारिश होने से रेस्क्यू में दिक्कतें हुईं। सेना रेस्क्यू में जुटी है। भगवान का शुक्र है कि भोपाल या मध्यप्रदेश के सभी यात्री सुरक्षित हैं।

Advertisement

वे आसपास ही रुके हुए हैं। हालांकि, इंटरनेट इश्यू बन गया है। यहां पर कई नेटवर्क की सिम नहीं चल रही है। इंटरनेट बंद होने से घरवालों से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। खाने-पीने की पूरी व्यवस्था है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें