Advertisement

आज से शुरू हुई ‘Amarnath Yatra’

जम्मू: कोरोना महामारी के कारण दो साल बाद अमरनाथ यात्रा गुरुवार से शुरू हो गई है। तीर्थयात्रियों का पहला जत्था बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा के रास्ते रवाना हो गई।

Advertisement

इस दौरान लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। बता दें कि दो साल बाद शुरू हुई यात्रा में लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।

बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए पहुंचे एक तीर्थयात्री ने कहा हमें इस वर्ष यात्रा में शामिल होने की खुशी है। पिछले दो साल से कोरोना महामारी के कारण यात्रा में देरी हुई है। बाबा भोलेनाथ का हमें बेसब्री से इंतजार रहता है।

Advertisement

पहलगाम में तीर्थयात्रियों की अमरनाथ यात्रा आज से शुरू होने पर ‘बम बम भोले’ के नारे लगे। दौरान श्रद्धालु भारी उत्साह में दिखाई दिए। सभी श्रद्धालुओं ने कहा कि उनको इस घड़ी का बड़ी बेसब्री इंतजार रहता है।

बाबा भोलेनाथ का परम धाम अमरनाथ की यात्रा 30 जून से शुरू हो गई है। बाबा बर्फानी के नाम से मशहूर अमरनाथ धाम का इतिहास सदियों पुराना है।

Advertisement

मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव ने यहां माता पार्वती को अमर होने का रहस्य बताया था। कहा जाता है कि अमरनाथ में जाकर हिमलिंग के दर्शन करने से मनुष्य के पापों से मुक्ति मिल जाती है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें