आज होगा इंदौर Unlock पर फैसला

इंदौर:इंदौर में 1 जून से शहर में क्या राहत मिलेगी और किस पर पाबंदी रहेगी। इसको लेकर सोमवार दोपहर 12 बजे के बाद क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक हुई। करीब डेढ़ घंटे तक अफसर और जनप्रतिनिधि ने छूट देने को लेकर चर्चा की। सबने सुझाव दिए, लेकिन आम सहमति नहीं बन पाई। प्रभारी मंत्री ने बैठक खत्म होने के बाद कहा कि शाम या रात तक गाइडलाइन आ जाएगी।

Advertisement
Advertisement









