Advertisement

इंदौर:बदमाशों ने सिक्युरिटी गार्ड को पीठ में चाकू मारकर किया घायल, इलाज के दौरान मौत

इंदौर। इंदौर शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में शनिवार रात सिक्युरिटी गार्ड की हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पीठ पर चाकू के तीन घाव लगे थे। घटना बाणगंगा क्षेत्र में पारलेजी फैक्टरी के नजदीक की है। पुलिस के अनुसार गार्ड का नाम देशराज भदौरिया है। लक्ष्मीपुरी निवासी गार्ड की उम्र 52 से 54 के आसपास है। वह एक गुमटी के पास घायल अवस्था में पड़ा था। लोगों की मदद से उसे निजी अस्पताल भेजा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सीएसपी निहित उपाध्याय ने बताया कि घटना रात में पारलेजी फैक्टरी के पास की है। यहां 55 वर्षीय देशराज भदोरिया निवासी लक्ष्मीपुरी कालोनी सड़क किनारे लोगों को घायल पड़ा मिला था।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें