इंदौर पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर बने BSF आईजी

इंदौर पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर को प्रतिनियुक्ति पर बीएसएफ का आईजी बनाया है। यह नियुक्ति उन्हें पांच साल के लिए दी गई है। देउस्कर को दस माह पहले इंदौर पुलिस कमिश्नर बनाया गया था। वे 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। प्रतिनियुक्ति के संबंध में मंगलवार को केंद्र सरकार की ओर से आदेश जारी किया गया है।

Advertisement
Advertisement









