Advertisement

इंदौर : B.Tech की स्टूडेंट ने लगाई फांसी

इंदौर में बीटेक की छात्रा ने सुसाइड कर लिया। चचेरे भाई ने कई बार कॉल किया, जब कोई जवाब नहीं आया तो वह छात्रा के घर पहुंचा। यहां वह फंदे से लटकी मिली। उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस को सुसाइड नोट मिला है, इसमें छात्रा ने मर्जी से फांसी लगाने की बात लिखी है।

 

Advertisement

घटना सोमवार शाम की है। हीरा नगर टीआई पीएल शर्मा ने बताया, वैष्णवी चौहान का शव कमरे में लटका मिला है। वह बुरहानपुर की रहने वाली है। इंदौर में किराए के मकान में रह रही थी।

वैष्णवी एलएनसीटी कॉलेज में बीटेक सेकंड ईयर की छात्रा थी। उसके रूम से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा है – अब सबसे विदा लेने का वक्त आ गया है। मैं सबकी उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई। जो मुझे बनना था वह नहीं बन पाई। मां-पिता, भाई, मौसी माफ कर देना।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें