Popup Image
Advertisement

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने दिया राष्ट्रपति मुर्मू पर आपत्तिजनक बयान

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी के आपत्तिजनक बयान को लेकर गुरुवार को लोकसभा में भारी हंगामा हुआ।

Advertisement

भाजपा की सांसद स्मृति ईरानी, निर्मला सीतारमण ने मोर्चा संभाला। स्मृति ने कहा कि सोनिया गांधी देश से माफी मांगें। कांग्रेस ने हर भारतीय नागरिक का अपमान किया है। हंगामे की वजह से सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी गई।

उधर, अधीर रंजन ने कहा, ”मैंने द्रौपदी मुर्मू का अपमान नहीं किया। मेरे मुंह से गलती से ‘राष्‍ट्र की पत्‍नी’ शब्‍द निकल गया। एक बार चूक हो गई तो मैं क्‍या करूं? अभी मुझे फांसी पर लटकाना है तो लटका दो।” दरअसल, अधीर रंजन ने एक निजी चैनल से बातचीत के दौरान राष्ट्रपति के लिए ‘राष्ट्रपत्नी’ शब्द का इस्तेमाल किया था।

Advertisement

हालांकि विवाद बढ़ने के बाद अधीर रंजन चौधरी को अपनी गलती का अहसास हो गया और बैकफुट पर आ गए। उन्होंने कहा कि मैं जानता हूं कि भारत की राष्ट्रपति चाहे कोई भी हो वे हमारे लिए राष्ट्रपति ही हैं। ये शब्द बस एक बार निकला है। ये चूक हुई है, लेकिन सत्ताधारी पार्टी के कुछ लोग राई का पहाड़ बना रहे हैं।

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से जब पूछा गया कि क्या अधीर रंजन चौधरी संसद में अपने बयान के लिए माफी मांगेगे तो उनका सिर्फ इतना कहा कि उन्होंने माफी मांग ली है।

Advertisement

हालांकि इस मुद्दे पर संसद में गतिरोध हो सकता है। इसी के मद्देनजर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने CPP कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की तत्काल बैठक बुलाई। पार्टी नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और अधीर रंजन चौधरी को भी बुलाया गया है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें