मंहगाई का झटका…. आज से महंगा हुआ घरेलू रसोई गैस सिलेंडर

सितंबर महीने की शुरूआत महंगाई के तड़के के साथ हुई है. सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की है.

Advertisement
आज से घरेलू गैस की कीमतों में 25 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. 15 दिन में ही गैर-सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर 50 रुपये महंगा हो चुका है. इससे पहले पेट्रोलियम कंपनियों ने 18 अगस्त को गैस सिलेंडर की कीमतों में 25 रुपये का इजाफा किया था. जुलाई में भी सिलेंडर के दाम बढ़े थे.वहीं 19 किलोग्राम कमर्शियल गैस सिलिंडर के दाम में 75 रुपये का इजाफा हुआ है।
Advertisement









