Advertisement

शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का झांसा देकर लाखों रुपए ठगे

अक्षरविश्व न्यूज इंदौर। क्राइम ब्रांच ने एक युवक की शिकायत पर ठगोरी गैंग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया है। आरोपियों ने शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का झांसा देकर लाखों रुपए ठग लिए। उनके ठगाए कई लोग सामने आए हैं।

Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार फरियादी ऋषभ पिता शिव नारायण पटेल निवासी ग्राम कुमेडी तहसील बदनावर की शिकायत पर आरोपी अमित पिता अनिल खंडूजा निवासी क्लर्क कॉलोनी परदेशीपुरा, महिपाल सिंह पिता जितेंद्र सिंह निवासी देवास, राहुल पिता संतोष चौधरी और सूरज पिता निर्भयसिंह मालवीय विस्तारा कांकड़ के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।

आरोपी पिछले 3 महीने से लगातार फरियादी ऋषभ के साथ झांसेबाजी कर रहे थे। पहले उसे बिजनेस में मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर लालच दिया और फिर उससे पैसा हड़प लिया। उसने जब पैसों की मांग की तो आरोपी धमकाने भी लग गए थे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें