सतीश ने अपराध विषय में उतीर्ण की यूजीसी नेट परीक्षा

उज्जैन। शासकीय माधव महाविद्यालय के एम.ए. चतुर्थ सेमे. के विद्यार्थी सतीश पुरोहित शर्मा ने अपराध शास्त्र विषय में प्रथम प्रयास में ही यूजीसी नेट की परीक्षा उतीर्ण की है। अपराध शास्त्र विषय में परास्नातक करने के बाद इस परीक्षा में शामिल हुए। उनकी सफलता पर अतिरिक्त संचालक डॉ. अर्पण भारद्वाज, प्राचार्य डॉ. जे. एल बरमैया एवं अपराधशास्त्र के विभागाध्यक्ष प्रो. चन्द्रदीप यादव सहित प्राध्यापकों व छात्रों ने बधाई दी।

Advertisement
Advertisement









