Advertisement

मेले में अब तक बिके 9671 वाहन

उज्जयिनी विक्रम व्यापार मेला… ऑफर्स की भरमार खींच रही ग्राहकों को

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

9671  13 मार्च तक कुल वाहन बिके

7562 चौपहिया वाहन बिके

Advertisement

2109 दोपहिया वाहन बिके

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। इंदौर रोड स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में लगे उज्जयिनी विक्रम व्यापार मेले में अब तक ९६७१ वाहनों की बिक्री हुई है। इसमें ७५६२ चौपहिया और २१०९ दोपहिया शामिल है।

Advertisement

दरअसल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने २६ फरवरी को विक्रम व्यापार मेले का शुभारंभ किया था। पहले दिन शाम का समय होने से वाहनों की खरीदारी नहीं हो सकी थी। दूसरे दिन यानी २७ फरवरी से वाहनों की खरीदारी में खासी बढ़ोत्तरी हुई। इसी का परिणाम है कि १३ मार्च तक ९६७१ वाहन बिक गए। जिसमें से ७५६२ चौपहिया और २१०९ दोपहिया वाहन शामिल हैं। मेले में सबसे ज्यादा खरीदी कारों की हो रही है।

ग्राहकों में नए-नए फीचर्स से लैस ब्रैंड न्यू मॉडल्स का क्रेज ज्यादा है। इसके लिए कंपनियों ने भी अपने नए-नए मॉडल्स को बाजार में उतारा है और ग्राहकों को लुभाने के लिए कई तरह के ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। ऐसा ही क्रेज टू-व्हीलर के लिए भी देखा जा सकता है। मेले में दिनभर खरीदारों के साथ वाहन देखने वालों की भीड़ दिखाई दे रही है। ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोग वाहन खरीदने के लिए पहुंच रहे हैं। बता दें कि इस मेले में रोड टैक्स पर ५० प्रतिशत की छूट दी जा रही है जिसके चलते १० लाख रुपए से अधिक कीमत के वाहनों पर करीब ५० हजार रुपए की छूट मिल रही है।

पिछले 8 दिनों में बिके 4395 वाहन
२६ फरवरी की शाम को शुभारंभ के बाद २७ मार्च से वाहनों की बिक्री शुरू हुई। शुरुआत ७ दिनों में ५ मार्च तक ५२७६ वाहनों की बिक्री हुई जिसमें ४३१५ चौपहिया और ९६१ दोपहिया वाहन शामिल थे। हालांकि, इसके बाद वाहनों की बिक्री में मामूली गिरावट दर्ज की गई जिसके चलते ६ से १३ मार्च तक आठ दिनों में ४३९५ वाहन बिके। इस तरह अब तक कुल ९६७१ वाहन बिक चुके हैं जिसमें से ७५६२ चौपहिया और २१०९ दोपहिया वाहन शामिल हैं।

Related Articles