Advertisement

इंदौर:दर्दनाक हादसे में पिता-पुत्र की मौत

इंदौर:शहर के रेसिडेंसी इलाके में शुक्रवार सुबह 7 बजे एक दर्दनाक हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद JCB की मदद से दोनों के शवों को बाहर निकाला गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

पुलिस के अनुसार, संयोगीतागंज थाना क्षेत्र में निर्माण कार्य चल रहा था। सुबह रेत से भरे डंपर को खाली करवाने के लिए ठेकेदार गोपाल अपने 12 साल के बेटे के साथ पहुंचा था। इस दौरान रेत से भरा डंपर निर्माण कार्य के समीप बने एक चेंबर में जा फंसा और पलट गया।

डंपर के पलटने से पीछे खड़े पिता और पुत्र उसके नीचे दब गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। करीब 1 घंटे के बाद JCB की सहायता से दोनों के शव बाहर निकाला गया और दोनों शवों को एमवाई अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें