भाजपा जिला ग्रामीण को पूरे देश में संगठन का आदर्श जिला बनाना है

उज्जैन। भारतीय जनता पार्टी जिला उज्जैन ग्रामीण को पूरे देश में संगठन का आदर्श जिला बनाना है। जिले के एक- एक बूथ को आदर्श बूथ बनाना है। यह बात रविवार को भाजपा जिला उज्जैन ग्रामीण के नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों, मण्डल अध्यक्षों एवं मंडल महामंत्री की बैठक में कही।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
भाजपा जिला ग्रामीण जिलाध्यक्ष बहादुरसिंह बोरमुण्डला की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मुख्य रूप से सांसद अनिल फिरोजिया, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक बहादुरसिंह चौहान, प्रदेश कोषाध्यक्ष अनिल जैन कालूहेड़ा उपस्थित थे। बैठक में अतिथियों एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत पानबिहार मण्डल अध्यक्ष नारायणसिंह बोरमुण्डला ने किया। जानकारी जिला मीडिया प्रभारी पंकज चौहान ने दी।
Advertisement









