मध्यप्रदेश: EOW की बड़ी कार्यवाई ,PWD के SDO के घर छापा

ग्वालियर में लोक निर्माण विभाग (PWD) में SDO रवींद्र सिंह कुशवाह के घर EOW (आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ) पुलिस ने छापामारी की है। SDO का घर ही चार करोड़ का है, जबकि ग्वालियर-भोपाल में 3 फ्लैट, प्लॉट और दुकानें भी उसने खरीदा है। ग्वालियर के डबरा क्षेत्र में 75 बीघा जमीन तक के कागज मिले हैं। छापामारी के दौरान EOW अफसरों ने यह संपत्ति जुटाने का सोर्स पूछा। इस पर SDO बगले झांकता रहा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

PWD SDO ग्वालियर की पॉश टाउनशिप में रहता है। सुबह करीब साढ़े नौ बजे EOW अफसर, दल-बल के साथ रविंद्र सिंह कुशवाह के घर पहुंचे। यहां EOW अफसरों ने कार्रवाई शुरू की, जिस पर SDO कुशवाह से EOW अफसरों ने 3 लाख 70 हजार की नकदी जब्त की। इसके अलावा 5 किलो चांदी और 250 ग्राम सोना मिला है।

EOW अफसरों के मुताबिक, जिस मकान में PWD का SDO कुशवाह निवास करता है उसकी कीमत 4 करोड़ है। इस मकान को खरीदने के बाद अपने अनुसार लग्जरी स्वरूप दिया है। इसके अलावा डबरा क्षेत्र के समुदन, बिलौआ और बड़ी अकबई में 75 बीघा से अधिक की खेती की जमीन खरीदी है। इसके अलावा SDO ने ग्वालियर में PHE कॉलोनी में प्लॉट खरीदा है। बसंत कुंज में दो फ्लैट बुक कराए। गुड़ागुडी के नाका पर प्लॉट है। डबरा के बालाजी कॉम्प्लेक्स में दुकानें भी खरीदी हैं। इसके अलावा भोपाल में फ्लैट खरीदे हैं।

PWD में SDO रवींद्र सिंह कुशवाह की प्रदेश के कई IAS और IPS अफसरों से घनिष्ठता है। PWD में सब इंजीनियर पद पर तैनात रहने से ग्वालियर के गांधी रोड पर निवास करने वाले IAS और IPS अफसरों के संपर्क में लंबे समय तक रहा। यहां रहकर कई अफसरों से घनिष्ठता बनाई। इसके बाद SDO बना तो यहां से स्थानांतरित हो गया। प्रदेश के सीनियर अफसरों से संबंधों का फायदा उठाता रहा।।

Related Articles