INDORE ने फिर रचा इतिहास शहर में बना 48 वा ग्रीन कॉरिडोर

30 जनवरी को करीब इंदौर में फिर एक बार अंगदान के लिए एक साथ विशेष जुपिटर हॉस्पिटल से चोइथराम हॉस्पिटल, बॉम्बे हॉस्पिटल और इंदौर एयरपोर्ट के लिए 48वां ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया।

उज्जैन शुभम पैलेस निवासी प्रदीप आसवानी 34 वर्ष को शुक्रवार सड़क दुर्घटना के उपरांत इलाज के लिए उज्जैन संजीवनी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था लेकिन हालत गंभीर होने के कारण इंदौर जुपिटर विशेष हॉस्पिटल में स्थानांतरण कराया गया था।
उपचार दौरान न्यूरोसर्जन डॉ. वसंत डाक वाले एवं डायरेक्टर मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ सी एस पंडित एवं सीनियर इंटेंसिविस्ट डॉ भाविक शाह द्वारा परिवार को संभावित ब्रेन डेथ के लक्षण की जानकारी दी गई।
जिसके बाद परिवार ने अंदगान का फैसला किया। लिवर विशेष जुपिटर हॉस्पिटल एक किडनी चोईथराम हॉस्पिटल, दूसरी किडनी बॉम्बे हॉस्पिटल और हार्ट पुणे के हॉस्पिटल के लि भेजा गया। इसके लिए शहर में एक बार फिर ग्रीन कॉरिडोर बना।









