Popup Image
Advertisement

कार ने चार साल की बच्ची को रौंदा, मौत

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के हातोद थाना क्षेत्र के कुमार मोहल्ले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।  मासूम जैनब नामक बच्ची अपने परिजन के साथ जा रही थी, तभी पीछे से आई एक काले रंग की अनियंत्रित कार ने टर्न लेने के दौरान उस मासूम बच्ची को अपनी चपेट में ले लिया। जिसमे मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद ड्राइवर ने अमानवीयता दिखाते हुए मौके से फरार हो गया, और कुछ दूरी कार छोड़कर भाग निकला वहीं उस बच्ची का घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। जिसमे कार चालक के द्वारा मासूम को कुचलने का वाक़या कैद हुआ है।

Advertisement

घटना को लेकर ग्रामीण एसडीओपी मीडिया को जनाकारी देते हुए हादसे को बेहद दुखद बताया और घटना के तुरंत बाद बच्ची को इलाज के लिए भर्ती किया और इंदौर के अरविंदो अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना में शामिल कार चालक को हिरासत में लेते हुए कार को जब्त किया है। पुलिस ने मुक़दमा दर्ज किया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें