Popup Image
Advertisement

धार में अनियंत्रित होकर यात्री बस पलटी, 15 घायल

धार। मध्य प्रदेश के धार जिले में मंगलवार दोपहर सड़क हादसा हो गया। कुक्षी-अलीराजपुर टोल मार्ग पर यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 15 यात्री घायल हो गए। घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।

Advertisement

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।जानकारी के मुताबिक, हादसा कुक्षी-अलीराजपुर टोल मार्ग पर ग्राम आली और तालनपुर के बीच हुआ है। झाबुआ जिले के ग्राम तांतेड़ से अस्थि विसर्जन के लिए धार जिले के कोटेश्वर जा रहे थे, तभी अचानक बस पलट गई। इस दौरान बस में करीब 50 लोग सवार थे।

सूचना पर SDOP, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायलों को कुक्षी अस्पताल भेजा गया है।घटना की सूचना मिलते ही भाजपा प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल अपने साथियों के साथ घटनास्‍थल पर पहुंच गए। घायल यात्रियों को एम्बुलेंस से सिविल हॉस्पिटल कुक्षी पहुंचाया गया। घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था की गई है। फिलहाल, घायलों का इलाज जारी है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें