Popup Image
Advertisement

5 कार और 1 ऑटो के कांच फोड़े

देर रात वाल्मीकि कॉलोनी में बदमाशों की हरकत, चार हिरासत में

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन बीती रात माधव नगर थाना क्षेत्र की वाल्मीकि कालोनी में बदमाशों ने आपसी विवाद के बाद घरों के बाहर रखे वाहनों के कांच फोड़ दिये। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और करीब 4 बदमाशों को हिरासत में लिया है।

पुलिस ने बताया कि वाल्मीकि कालोनी में रहने वाले सूरज और कान्हा के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। बीती रात भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ जिसके बाद कान्हा ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर वाल्मीकि कालोनी से लेकर लोहार पट्टी, जाल स्कूल तक कारों के कांच फोड़ दिये। सुबह रात करीब 3.30 बजे थाने पर घटना की सूचना मिली जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बदमाशों की घेराबंदी करते हुए 4 को हिरासत में लिया।

Advertisement

थाने पर राकेश खोड़े, सूरज सहित 5 लोगों ने कार फोडऩे और एक व्यक्ति ने ऑटो के कांच फोडऩे के शिकायती आवेदन दिये हैं। बदमाशों ने सूरज के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी फोड़ दिये थे। हालांकि क्षेत्र के दूसरे मकानों पर लगे सीसीटीवी में बदमाशों द्वारा पत्थर मारकर कारों के कांच फोडऩे की वारदात रिकार्ड हुई है। थाना प्रभारी राकेश भारती ने बताया कि दो पक्षों का पुराना विवाद सामने आया है जिन लोगों के वाहनों के कांच फूटे हैं उनके आवेदन लिए गए हैं। हिरासत में आए बदमाशों से पूछताछ जारी है।

राजीव रत्न कॉलोनी में ट्रक के कांच फोड़े
इधर राजीव रत्न कॉलोनी में देर रात बदमाशों ने पत्थर मारकर ट्रक के कांच फोड़ दिये। नीलगंगा पुलिस ने बताया कि अशोक सोनी पिता प्रेमनारायण सोनी निवासी राजीव रत्न कॉलोनी का ट्रक एमपी 43 एच 1177 किराना दुकान के बाहर खड़ा था। राजीव अपने साले टकु मराठा के साथ ताजिये देखकर घर लौट रहा था तभी उसे सावन गायकवाड़ उर्फ मराठा पिता संजय निवासी शांति नगर और राकेश भोई, अनुष पासी ट्रक के कांच फोड़ते दिखे जिनकी नामजद रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें