Advertisement

इंदौर में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने किया ध्वजारोहण

इंदौर। शहर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह महेश गार्ड लाइन स्थित आरएपीटीसी ग्राउंड पर मनाया गया। इसमें नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने ध्वजारोहण कर और परेड की सलामी ली। मुख्य समारोह में विभिन्न विभागों के 14 दल परेड में शाम‍िल हुए। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर निर्देश जारी किए गए थे। इसके अनुसार राज्य स्तर, जिला, जनपद पंचायत तथा ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर कार्यक्रम हुए। जिला स्तर पर भी विधानसभा अध्यक्ष, मंत्री, कलेक्टर द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया गया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें