कार पलटने से दो कॉलेज स्टूडेंट्स की मौत

इंदौर के जाम गेट के पास कदवाली में बुधवार सुबह कार पलटने से दो कॉलेज स्टूडेंट्स की मौत हो गई। जबकि उनके पांच साथी घायल हो गए, उन्हें इंदौर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये सभी सात स्टूडेंट कार से जाम गेट के पास सूर्योदय देखने के लिए निकले थे। तभी कार बेकाबू होकर पलट गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
जानकारी के मुताबिक, सिम्बोसिस कॉलेज इंदौर की सेकेंड ईयर की छात्रा समृद्धि देव (19) का बर्थ डे था। मंगलवार रात को दोस्त यग्नेश उपाध्याय, विवान, शानू, हर्षिता, रितेश और एक अन्य के साथ इंदौर बायपास पर बर्थ डे सेलिब्रेट किया। इसके बाद सभी एक दोस्त की कार से सनराइज देखने के लिए जाम गेट तरफ रवाना हुए।
Advertisement









