तेजनकर अस्पताल में काम करने वाले लापता युवक का सुराग नहीं

उज्जैन। तेजनकर अस्पताल में काम करने वाला युवक अचानक लापता हो गया। परिवार के लोग परेशान हैं। पुलिस को भी उसके बारे में अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। पुलिस का कहना है कि उसकी तलाश की जा रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
नीलगंगा पुलिस के अनुसार के नीलगंगा थाना क्षेत्र में रहने वाला सूरज पिता मांगीलाल तेजनकर अस्पताल में काम करता है। 28 नवंबर को वह अपनी बाइक से अस्पताल के लिए निकला। रोजाना वह शाम के समय घर लौट आता है। उस दिन नहीं आया। रात हो गई तब चिंता बढ़ने लगी।
उसकी मां संतोष बाइ्र्र ने अस्पताल जाकर पूछताछ की। वहां से बताया गया कि वह काम पर आया था, लेकिन ड्यूटी पूरी हो जाने के बाद चला गया था। पुलिस ने बताया कि सूरज का मोबाइल भी स्विच ऑफ बता रहा है। गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अभी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। पुलिस टीम द्वारा पता लगाया जा रहा है।









