Advertisement

पुलिस और वकीलों के बीच विवाद, फोर्स तैनात

इंदौर में पुलिस और वकीलों के बीच हुए विवाद को लेकर सोमवार को हाईकोर्ट और जिला अदालत के बाहर बड़ी संख्या में फोर्स तैनात रही। इस बात के आसार थे कि आज वकील यहां पर प्रदर्शन कर सकते हैं। पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर आज इंदौर अभिभाषक संघ की बैठक भी रखी गई है।पुलिस-वकील विवाद में रविवार रात नया मोड़ आ गया। हाई कोर्ट बार एसोसिएशन ने हाई कोर्ट तिराहे पर हुए प्रदर्शन से खुद को अलग कर लिया है। बार के अध्यक्ष रितेश इनानी ने कहा कि इस प्रदर्शन में बार की कोई भूमिका नहीं थी। प्रदर्शन का आह्वान हाई कोर्ट बार एसोसिएशन ने नहीं किया था।

 

Advertisement

परदेशीपुरा थाने पर हुए प्रदर्शन के बाद तय हुआ था कि वकील के साथ मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है तो हाई कोर्ट बार एसोसिएशन और इंदौर अभिभाषक संघ मिलकर मामले को राज्य अधिवक्ता परिषद के समक्ष रखेंगे और सोमवार को आंदोलन की रणनीति पर चर्चा होगी।

इसके बाद इंदौर अभिभाषक संघ और हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारी रवाना हो गए। इस बीच कुछ वकीलों ने भीड़ से हाई कोर्ट तिराहे पर जमा होने का आह्वान किया। वकील हाई कोर्ट तिराहा पहुंचे और प्रदर्शन करने लगे।

Advertisement

हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के खुद को हाई कोर्ट तिराहे पर हुए प्रदर्शन से अलग करने के बाद प्रदर्शनकारियों की परेशानी बढ़ गई है। इनानी ने कहा कि मैं प्रदर्शन के दौरान सिर्फ इसलिए हाई कोर्ट तिराहे पर खड़ा रहा ताकि किसी अप्रिय स्थिति को टाला जा सके।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें