Advertisement

बस्तर के अबूझमाड़ में 25 से ज्यादा नक्सली ढेर,20 शव बरामद

नारायणपुर जिले में अबूझमाड़ के जंगल में बुधवार सुबह सुरक्षाबलों ने 25 से ज्यादा नक्सलियों को मार गिराया है। 20 के शव और हथियार बरामद कर लिए गए हैं। दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बीजापुर जिले की सरहद पर मुठभेड़ चल रही है। मारे गए नक्सलियों में बड़े कैडर के भी नक्सली शामिल हैं।

Advertisement

पुलिस को सूचना मिली थी कि अबूझमाड़ के बोटेर में नक्सलियों का पोलित ब्यूरो सदस्य और नक्सल संगठन का महासचिव बसवा राजू मौजूद है। जो डेढ़ करोड़ का इनामी है। हालांकि मुठभेड़ में राजू मारा गया है कि या नहीं अभी यह साफ नहीं हो सका है। प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने एनकाउंटर की जानकारी दी है। उनके मुताबिक फायरिंग में 1 जवान घायल हुआ है। उसकी हालत खतरे से बाहर है।

पुलिस ने 7 दिन पहले ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कर्रेगुट्टा ऑपरेशन की जानकारी दी थी। छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर स्थित कर्रेगुट्टा के पहाड़ों पर सुरक्षाबलों ने 24 दिनों तक चले ऑपरेशन में 31 नक्सलियों को मार गिराया था। इनमें 16 महिला और 15 पुरुष नक्सली शामिल हैं।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें