Advertisement

फ्रीगंज में नया ओवरब्रिज बनाने की ड्राइंग मिली, बनेगी रिटेनिंग वॉल

ठेकेदार कंपनी ने अन्य ड्राइंग भी भोपाल भेजी, अगले सप्ताह मिलने की उम्मीद

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। फ्रीगंज में नया फोरलेन ओवरब्रिज बनाने के लिए कंपनी को रिटेनिंग वाल की एक ड्राइंग की मंजूरी मिल गई है। कंपनी ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। राखी बाद से लेबर आने पर इसका काम शुरू कर दिया जाएगा। ओवरब्रिज की अन्य डिजाइंस भी भोपाल भेजी जा चुकी हैं, जिनके अगले सप्ताह मिलने की उम्मीद है।

सिंहस्थ 2028 में भीड़ प्रबंधन की दृष्टि से पुराने ब्रिज के समानांतर नया ओवरब्रिज बनाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा भूमिपूजन किया जा चुका है। 71 करोड़ रुपयों से इसका निर्माण होगा। गुजरात के मेहसाणा की चेतन कंस्ट्रक्शन कंपनी ने ब्रिज बनाने के लिए साइट पर डेरा भी डाल दिया है, लेकिन लोक निर्माण विभाग, भोपाल से ब्रिज की ड्राइंग मिलने में हो रही देरी के कारण इसका काम शुरू नहीं हो पा रहा। कंपनी को एक रिटेनिंग वाल की ही ड्राइंग मिल सकी है। इसे बनाने के लिए काम शुरू कर दिया गया है। ठेकेदार के इंजीनियरों के अनुसार राखी बाद लेबर काम पर आने के बाद इसे तेजी से बनाया जाएगा। हालांकि कंपनी ने लेआउट के अनुसार लेवलिंग का काम शुरू कर दिया है। बुधवार सुबह लेवलिंग कार्य होने से आने जाने वाले लोग उत्सुक दिखाई दिए।

Advertisement

फ्रीगंज ओवर ब्रिज योजना ब्रिज की कुल लंबाई

130 मीटर फ्रीगंज तरफ और चामुंडा माता मंदिर तरफ 100 मीटर।

Advertisement

21.40 मीटर कुल चौड़ाई होगी।

 71 करोड़ रुपए इसके निर्माण पर खर्च होंगे।

ब्रिज की राह के अतिक्रमण हटना शेष
ब्रिज की राह में आने वाले अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया भी लोक निर्माण विभाग द्वारा शुरू कर दी गई है। जिला प्रशासन को पत्र भेजे जा चुके हैं। जल्द ही प्रशासन से हरी झंडी मिलने के बाद अतिक्रमण हटाए जा सकेंगे। अभी केवल बिनोदालय के क्वार्टर ही तोड़े गए हैं। ग्रांड होटल के सामने भी साइट क्लीयर की जाना बाकी है।

समय कम और काम ज्यादा
फ्रीगंज ब्रिज बनाने में हो रही देरी के कारण समय पर बनाने की चुनौतियां भी बढ़ रही हैं। 2026 शुरू होने में अब केवल चार माह का फासला बचा है। इससे अधिकारियों की चिंता भी बढ़ती जा रही।

Related Articles

Write a review